राधा की हवेली में शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

ग्वालियर। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आज 17 मई से 23 मई तक खाटू श्याम मंदिर, राधा की हवेली, बाई साहब की परेड, लक्ष्मीगंज में किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक चल रही है।

कथा का रसपान रामस्नेही संप्रदाय के विख्यात संत अजब राम महाराज करा रहे हैं। कथा के पहले आज रविवार को दोपहर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई खाटू श्याम मंदिर पहुंची। संत अजब राम ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण अनंत गुणा फलदायी होता है। इस पवित्र मास में भगवान श्रीहरि की भक्ति, कथा, सत्संग एवं सेवा करने से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक चेतना, सुख, शांति एवं पुण्य की वृद्धि होती है।

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या बढ़ाने को मंजूरी दी

Sun May 17 , 2026
नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने […]

You May Like