भटौली में फर्नीचर क्लस्टर स्थापना की मांग

जबलपुर। रानी अवंती बाई वार्ड के भटौली क्षेत्र में ‘फर्नीचर क्लस्टर की स्थापना के लिए भूमि आवंटन एवं स्वीकृति के लिए कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की । इस दौरान विधायक ने सीएम को बताया कि उनकी कैंट विधानसमा क्षेत्र जबलपुर के अंतर्गत रानी अवंती बाई वार्ड (भटौली क्षेत्र) में फर्नीचर उद्योग से जुड़े सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों की एक बड़ी संख्या कार्यरत है। यहां के कारीगरों द्वारा निर्मित फर्नीचर न केवल संस्काधानी, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी अपनी गुणवत्ता के लिए पहचाना जाता है।

वर्तमान में उपयुक्त स्थान और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ये उद्यमी अपनी पूर्ण क्षमता के साथ कार्य नहीं कर पा रहे हैं। यदि इस क्षेत्र में एक सुव्यवस्थित फर्नीचर क्लस्टर विकसित किया जाता है, तो इससे क्षेत्र के हजारों युवाओं और पारंपरिक कारीगरों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा, क्लस्टर बनने से उत्पादन लागत कम होगी और जबलपुर फर्नीचर हब के रूप में उभर सकेगा।

Next Post

लापरवाह अधिकारी- कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: महापौर 

Wed May 6 , 2026
जबलपुर। शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने और आगामी ऋतुओं की चुनौतियों से निपटने के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू ने स्वास्थ्य एवं जल विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस मैराथन बैठक में ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति और वर्षाकाल में जलप्लावन रोकने के लिए कई बड़े […]

You May Like