विशेष भोज में लापरवाही बरतने पर प्रभारी प्राचार्य निलंबित

सतना/मैहर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर शासकीय हाई स्कूल भटिगवां में बच्चों को कागज में विशेष मिड-डे मील (हलवा-पूड़ी) परोसने की घटना के बाद कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद द्वारा प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार त्रिपाठी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने और वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने मामले की जांच कराई। जांच में प्राचार्य की मौजूदगी में लापरवाही साबित हुई। प्रभारी प्राचार्य को दो दिवस में जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर रीवा कमिश्नर बी.एस. जामोद ने उन्हें म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9 (1) के तहत निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री त्रिपाठी मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सतना रहेगा और जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Next Post

लग्जरी कार से 135 लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त 

Fri Jan 30 , 2026
बरगवां। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 लीटर अवैध शराब से भरी एक लग्जरी कार को जप्त किया है। हालांकि पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। एक सप्ताह में बरगवां पुलिस की […]

You May Like