लग्जरी कार से 135 लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त 

बरगवां। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 लीटर अवैध शराब से भरी एक लग्जरी कार को जप्त किया है। हालांकि पुलिस को देखकर चालक मौके से फरार हो गया। एक सप्ताह में बरगवां पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है।

बरगवां पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन गुरूवार की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बन्धा की ओर से एक काले रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार में अवैध शराब लेकर पयोर की ओर जाई जा रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक मो. समीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पचौर रेलवे पुल के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही कार चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने कार की तलाशी लेने पर 5 पेटी में 250 पाव देसी प्लेन शराब, 2 पेटी में 100 पाव गोवा व्हिस्की, 24 पाव मैकडॉवेल्स रम, 1 पेटी में 12 बीयर बोतल तथा 5 पेटी में 120 पावर कैन बीयर बरामद की गई। कुल 135.12 लीटर शराब की कीमत करीब 52,118 रुपये बताई गई है। इसके साथ ही काले रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार क्रमांक यूपी 65 बीएम 5454 जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये है, को भी जप्त किया गया। इस संबंध में थाना बरगवां में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इधर इस बात की चर्चा है कि असली शराब माफियाओं पर पुलिस कार्रवाई क्यों नही करती है, इसके पीछे अनेको कारण गिनाए जाते हैं। कोई कहता है कि शराब माफिया ही कमाऊ पुत्र है और उसी से कइयों की जेब गरम होती हैं, यह बात जग जाहिर है। बैढ़न क्षेत्र में जिस तरह से शराब कारोबारियों का आतंक है और खाकी वर्दी पर दबाव है। इसे अधिकांश लोग भलीभांति जानने लगे हैं। लोग अब यही कहने लगे हैं कि जब तक तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई नही होगी, तब तक नशा कारोबार पनपता रहेगा। इधर उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, सउनि वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रआर फूल सिंह, आर अनुप मिश्रा और आर प्रतीक कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

गुजरात जायंट्स ने मुम्बई इंडियंस को दिया 168 रनों का लक्ष्य

Fri Jan 30 , 2026
वडोदरा, 30 जनवरी (वार्ता) कप्तान एश्ले गार्डनर (46) और जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 44) की दमदार पारियों की बदौलत गुजराज जायंट्स ने शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 19वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर निर्धारित […]

You May Like

मनोरंजन