गुजरात जायंट्स ने मुम्बई इंडियंस को दिया 168 रनों का लक्ष्य

वडोदरा, 30 जनवरी (वार्ता) कप्तान एश्ले गार्डनर (46) और जॉर्जिया वेयरहम (नाबाद 44) की दमदार पारियों की बदौलत गुजराज जायंट्स ने शुक्रवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 19वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया।

आज यहां गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 167 रनों का स्कोर बनाया। गुजरात जायंट्स के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर ने 28 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 46 रनों की पारी खेली। जॉर्जिया वेयरहम ने 26 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 44 रन बनाये। वहीं अनुष्का शर्मा ने 31 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 33 रन बनाये। सोफी डिवाइन ने 21 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली।

मुम्बई इंडियंस के लिए एमेलिया केर ने दो विकेट लिये। शबनिम इस्माइल और नेट साइवर ब्रंट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

मावठा की बूंदाबांदी के बाद कोहरा और बढ़ी गलन भरी ठंड

Fri Jan 30 , 2026
रीवा। ठंड के विदा होने के पहले एक बार फिर गलन भरी ठंड बढ़ गई है. मावठा की बारिश के बाद जहा घना कोहरा हो रहा है वही गलन भरी ठंड बढ़ गई है. शुक्रवार को दिन भर ठंड हवाएं चलती रही और गलन भरी ठंड बनी रही. अन्य दिनो […]

You May Like