देहदान कर मानवता की मिसाल बनीं शांति जायसवाल

सतना :मानव सेवा और समाज के प्रति उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्रीमती शांति जायसवाल ने मरणोपरांत देहदान कर एक प्रेरणादायी मिसाल कायम की। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ मेडिकल कॉलेज सतना को सौंपा गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी भी दी गई। श्रीमती शांति जायसवाल, एसबीआई लाइफ सतना के ब्रांच मैनेजर एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल के रीजनल चेयरपर्सन अशोक जायसवाल तथा इंडियन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आर.एस. जायसवाल (कामता भैया) की पूज्य माता थीं।

उनका निधन 31 मार्च 2026 को हुआ था। उन्होंने 1 जनवरी 2026 को “द बुद्धाज भूमि” संस्था द्वारा आयोजित “सर्वाेच्च दान महादान” कार्यक्रम में देहदान का संकल्प लिया था। उनके परिवारजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए इस संकल्प को पूर्ण किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एस.पी. गर्ग, एनाटॉमी विभाग के एचओडी डॉ. अंकित जैन, डॉ. पंकज चौरसिया, डॉ. रोशनी चतुर्वेदी, तहसीलदार राजेश कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। शांति जायसवाल का यह महान कार्य समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

Next Post

नगर निगम दमकल विभाग में सेंध, वायरलेस और उपकरण चोरी

Thu Apr 2 , 2026
सतना: शहर में कानून-व्यवस्था और विभागीय लापरवाही को उजागर करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कोलगवां थाने के ठीक सामने स्थित नगर निगम के दमकल स्टेशन में दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जिसने सुरक्षा इंतजामों […]

You May Like