ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस पहली कंपनी जो एसएमई के लिए लाई संपूर्ण डिजिटल बीमा अनुभव

“ज्यूरिख एज’ की आधुनिक तकनीक के जरिए एसएमई के लिए जरूरत के हिसाब से कारोबारी सुरक्षा उपलब्ध कराएगी

मुंबई, ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस (जेडकेजीआई) एसएमई बीमा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। कंपनी ने “डिजिटल-फर्स्ट मॉडल’ के जरिए कारोबार की सुरक्षा को आसान, बेहतर और तेज बनाने की पहल की है। ज्यूरिख की दुनिया भर में आजमाई जा चुकी तकनीक “ज्यूरिख एज’ का इस्तेमाल करते हुए कंपनी ने ऐसा मॉड्यूलर समाधान तैयार किया है। इसके जरिए एसएमई एक ही इंटरफेस पर अपने कारोबार के कई जोखिमों से एक साथ सुरक्षा ले सकते हैं। इसमें बीमा का कोटेशन लेने, पॉलिसी खरीदने, सर्विसिंग, रेफरल और अंडरराइटिंग से जुड़ी पूरी प्रक्रिया शामिल है।

ज्यूरिख कोटक अपनी आधुनिक टेक सुविधाओं के जरिए एसएमई के लिए बीमा का एक ऐसा “वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म’ उपलब्ध करा रही है, जहां उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक कवरेज और उनके जोखिम के आधार पर प्रीमियम मिल सकेगा। कारोबारी कुछ ही टैप में आसानी से पॉलिसी ले सकते हैं। पॉलिसी कुछ ही मिनटों में जारी हो जाएगी। कारोबार को सभी प्रमुख जोखिमों से व्यापक सुरक्षा मिलेगी।

भारत के एसएमई देश की जीडीपी में करीब 30% का योगदान देते हैं। लाखों लोगों की आजीविका का सहारा हैं। अर्थव्यवस्था में इतनी अहम भूमिका होने के बावजूद इनमें बीमा कवर अभी कम है। इसकी एक बड़ी वजह अलग-अलग जोखिमों और अलग-अलग जगहों पर कारोबार की सुरक्षा के लिए कई बीमा पॉलिसियों को संभालने की जटिल प्रक्रिया है। ज्यूरिख कोटक का “बिजनेस सिक्योर प्लस’ एसएमई को एक साथ कई तरह की सुरक्षा लेने का विकल्प देता है। इससे एसएमई को अलग-अलग जोखिमों के लिए कई पॉलिसियां खरीदने और उन्हें अलग-अलग संभालने की जरूरत नहीं होगी।

एसएमई के बदलते जोखिमों और ज्यूरिख कोटक की इस नई पहल पर टिप्पणी करते हुए ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री बीरेंद्र मोहंती ने कहा, “एसएमई भारत की विकास यात्रा के इंजन हैं। उन्हें जोखिमों से बिना किसी परेशानी के निपटने में सक्षम होना चाहिए। बीमा उनके विकास की राह में बाधा न बने। ज्यूरिख कोटक में हमारा लगातार प्रयास है कि एसएमई के लिए ऐसा उत्पाद तैयार किया जाए, जिसे आसानी से लिया और अपनी जरूरत के हिसाब से बदला जा सके। लेन-देन की प्रक्रिया भी तेज हो। इसके लिए हमने उत्पादों की व्यापकता, डिजिटल क्षमता, अंडरराइटिंग की समझ और पार्टनर नेटवर्क को एक ही व्यवस्था में जोड़ा है। ज्यूरिख की वैश्विक विशेषज्ञता और कोटक के स्थानीय भरोसे के साथ-साथ अपने “डिजिटल इकोसिस्टम’ की ताकत का इस्तेमाल कर हम कारोबार को मजबूत बनाने की हमारी क्षमता को देश की प्रगति के लिए जरूरी बना सकेंगे।”

“बिजनेस सिक्योर प्लस’ में फायर एंड स्पेशल पेरिल्स, बर्गलरी एंड हाउस ब्रेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट, ऑल रिस्क, फिडेलिटी गारंटी, डायरेक्टर्स एंड ऑफिसर्स लायबिलिटी, एम्प्लॉयी कंपनसेशन, मनी और मशीनरी ब्रेकडाउन जैसे कई तरह के कवर शामिल हैं। ये सभी कवर लागू पॉलिसी की शर्तों के अधीन होंगे।

इस प्रस्ताव का दायरा आगे और बढ़ने की उम्मीद है। इसमें नए उत्पाद, अतिरिक्त कवर, जोखिम से जुड़े समाधान और तकनीकी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इससे ज्यूरिख कोटक एक ही प्लेटफॉर्म के जरिए एसएमई की बदलती जरूरतों को पूरा कर सकेगी। “ज्यूरिख एज’ का उद्देश्य कारोबार को मजबूत बनाना है। इसके तहत कंपनियों को उनकी जरूरत और परिस्थितियों के मुताबिक सुविधाएं और व्यक्तिगत जरूरत के अनुसार कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा। यह वास्तव में उनके लिए उपयोगी हों। लंबे समय तक ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने में मदद करें।

 

 

Next Post

जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा मध्यप्रदेश पहुंची, विभिन्न जिलों में सेवा कार्य और जनसंवाद

Mon Sep 28 , 2026
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा की ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ मध्यप्रदेश पहुंची। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर यात्रा के […]

You May Like