जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा मध्यप्रदेश पहुंची, विभिन्न जिलों में सेवा कार्य और जनसंवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा युवा मोर्चा की ‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ मध्यप्रदेश पहुंची। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों में सहभागिता की।

यात्रा के दौरान पौधारोपण, विद्यार्थियों से संवाद और विभिन्न सेवा कार्य किए गए। सिवनी के मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद और पौधारोपण किया गया। बालाघाट के भरवेली, उकवा और कुकड़ा क्षेत्र में भी सेवा कार्य एवं पौधारोपण हुआ। रायसेन के दियरमउ और सुल्तानगंज के छात्रावासों में विद्यार्थियों से संवाद किया गया।

यात्रा के अन्य मार्गों में दमोह, गुना, राजगढ़ और सीहोर के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। सारंगपुर-उदनखेड़ी मार्ग पर यात्रा का स्वागत किया गया। सीहोर जिले में लाड़कुई, इछावर, अहमदपुर तथा राजगढ़ जिले के कुरावर समेत विभिन्न स्थानों से यात्रा गुजरी।

भाजपा के अनुसार, यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और जनसरोकार का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में गुजरात के सांसद प्रभुभाई वसावा, सिवनी जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, विधायक दिनेश राय मुनमुन, बालाघाट सांसद भारती पारधी, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद रोडमल नागर समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Next Post

पुराने की जगह लगा 200 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर

Mon Sep 28 , 2026
जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने रतलाम के 220 केवी सबस्टेशन में 38 वर्ष पुराने 160 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर को हटाकर 200 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। थर्ड जेनरेशन तकनीक आधारित 220/132 केवी ट्रांसफार्मर लगने से सबस्टेशन की क्षमता बढ़ी है। ऊर्जा मंत्री […]

You May Like