
जबलपुर। गोल बाजार स्थित कपड़े और खिलौने की दुकान में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया और कपड़े, खिलौने धूं धूंकर जलने लगा। घटना की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक गोल बाजार विशाल मेगा मार्ट के बाजू में लिटिल जंक्सन नाम से शशिकांत सोनी की बच्चों के कपड़े और खिलौने की दुकान हैं सोमवार सुबह 5:30 बजे अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। चंद ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था घटना की सूचना मिलते हैं फायर ब्रिगेड के तीन वाहन पहुंचे और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दुकान में रखे कपड़े और खिलौने जलकर खाक हो गए थे।
