आईसीसी ने पुरुष टी-20 विश्वकप के अभ्यास मैचों का कार्यक्रम किया जारी

दुबई, 02 फरवरी (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईसीसी की ओर से आज जारी किये गये कार्यक्रम के अनुसार सात फरवरी से शुरु होने वाले टूर्नामेंट से पहले विभिन्न टीमों के बीच दो से छह फरवरी तक कुल 16 अभ्यास मैच खेले जायेंगे।

भारत और श्रीलंका के चार शहरों में यह अभ्यास मैच खेले जायेंगे। भारत में, बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो ग्राउंड मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि भारत में शेष अभ्यास मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में होंगे। वहीं श्रीलंका में कोलंबो में एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, आर. प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड की मेजबानी करेंगे।

Next Post

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई टीम में ठाकुर, जायसवाल की वापसी

Mon Feb 2 , 2026
मुम्बई 02 फरवरी (वार्ता) शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल को कर्नाटक के खिलाफ छह फरवरी से शुरु होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ठाकुर और जायसवाल दोनों अलग-अलग कारणों से पिछले कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। ठाकुर चोट की […]

You May Like