रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई टीम में ठाकुर, जायसवाल की वापसी

मुम्बई 02 फरवरी (वार्ता) शार्दुल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल को कर्नाटक के खिलाफ छह फरवरी से शुरु होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। ठाकुर और जायसवाल दोनों अलग-अलग कारणों से पिछले कुछ मैच नहीं खेल पाए थे। ठाकुर चोट की वजह से बाहर थे, जबकि जायसवाल के न खेलने का कारण मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को भी नहीं पता था।

एमसीए इस बात से अधिक खुश नहीं था कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता से फ्री होने के बावजूद जायसवाल ने पिछले कुछ मैच नहीं खेले। मुंबई 42 बार की रणजी चैंपियन है। मुंबई टीम इस प्रकार है:- शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, अखिल हरवाडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।

Next Post

बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम की घोषणा की, तिलक वर्मा की वापसी

Mon Feb 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 फरवरी ((वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आयुष बडोनी की अगुवाई में आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 से पहले होने वाले दो अभ्यास मैचों के लिए 15 सदस्यीय इंडिया ए टीम की घोषणा की। इंडिया ए टीम दो फरवरी को अपने पहले अभ्यास […]

You May Like