कुसमी में अंत्योदय स्वास्थ्य मेले में उमड़ी हजारों मरीजों की भीड़, छोटी पड़ गई अस्पताल की व्यवस्था

कुसमी : जिले के कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को आयोजित विशाल अंत्योदय स्वास्थ्य मेले में हजारों की संख्या में मरीज उपचार और स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। मरीजों की भारी भीड़ के चलते अस्पताल परिसर की व्यवस्थाएं छोटी पड़ गईं। लगातार बारिश के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय मेडिकल टीम ने मरीजों की जांचए उपचार और परामर्श का कार्य लगातार जारी रखा। मध्य प्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला प्रशासन और कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों की जांच एवं परामर्श दिया गया।

मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम सिंह जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जनपद सदस्य सावित्री पनिका, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, सीएमएचओ डॉ.अशोक कुमार खरे, एसडीएम सागर दिलीप जैन, महिला बाल विकास अधिकारी प्रवेश मिश्रा, उद्यानिकी अधिकारी जीआर बघेल, उपसंचालक कृषि आरएस गुप्ता, श्रम अधिकारी आकांक्षा पाठक, ईई जल संसाधन पीके त्रिपाठी, पशु विभाग उपसंचालक डॉ.वंदना जैन, लोक निर्माण ईई अनामिका सिंह, जनजातीय कार्य विभाग से पीके पांडेय, तहसीलदार नारायण सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, बीआरसीसी अंगिरा द्विवेदी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.अजय प्रजापति सहित जिला मेडिकल टीम, कुसमी खंड प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच-सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।

शिविर में पहुंचीं जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद ने कहा कि उन्हें जिले में कार्यभार संभाले अभी करीब लगभग 25 दिन हुए हैं। इस दौरान की गई समीक्षा में कुसमी की रैंकिंग काफी कम पाई गई है। समीक्षा के बाद जिला पंचायत सीईओ ने अब तक कोई ठोस कदम उठाया या नहीं यह बात तो सामने नहीं आ पा आयी है पर कुसमी जनपद की रैंकिंग को आगामी समय में रैंन्किगं की स्थिति को वो कितना बेहतर कर पाती है यह आने वाले वक्त पर ही पता चल सकेगा। अंत्योदय स्वास्थ्य मेले के दौरान थाना प्रभारी कुसमी अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की बेहतर व्यवस्था की गई। शिविर में आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था कराई गई।

विधायक ने की स्वास्थ्य टीमो की सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि शिविर के दौरान इंद्रदेव भी काफी प्रसन्न रहे और लगातार बारिश हुई। इसके बावजूद अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरी लगन और मेहनत से मरीजों की जांच एवं उपचार किया, जो सराहनीय है। उन्होंने शिविर में पहुंचे सभी मरीजों से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने और स्वस्थ रहने की अपील की।

10 आंगनवाड़ी केन्द्रों का भूमिपूजन
स्वास्थ्य मेले के दौरान विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कुसमी क्षेत्र में बनने वाले 10 आंगनबाड़ी केन्द्रों का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर क्षेत्र में बच्चों एवं महिलाओं से जुड़ी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

6 माह में दोबारा शिविर लगाने का आश्वासन
कार्यक्रम के समापन पर एसडीएम सागर दिलीप जैन ने उपस्थित अतिथियों एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग बारिश के बावजूद शिविर में पहुंचे। बारिश के कारण लोगों को हुई असुविधा के लिए उन्होंने खेद जताया। साथ ही उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी 6 माह के भीतर दोबारा इसी तरह का स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा, जिससे जो लोग इस बार स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं उन्हें भी अवसर मिल सके

Next Post

RSS देश और लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा, राहुल गांधी को PM बनाएं : रेवंत रेड्डी

Sat Sep 26 , 2026
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भाजपा और संघ परिवार को देश और लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की। केरल के नीलांबुर में आर्यदान मुहम्मद फाउंडेशन के कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी को एआईसीसी महासचिव […]

You May Like