ग्वालियर में पीडब्ल्यूडी बनाएगा 3 नई सड़कें, 50 अतिक्रमणों पर चलेगा बुलडोजर

ग्वालियर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की तैयारी पूरी कर ली है। कुल 5.80 किलोमीटर लंबाई वाली इन सड़कों पर करीब 7 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत आएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अप्रैल माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार ये सड़कें मास्टर प्लान के तहत विकसित की जा रही हैं। निर्माण कार्य के दौरान सडक़ों पर मौजूद करीब 50 अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाया जाएगा, जिससे सड़कें चौड़ी और सुरक्षित बन सकें।

ये हैं प्रस्तावित तीन सड़कें

*नयागांव रायरू बायपास से रेडियो रूम तक*

लंबाई: 0.50 किमी

अनुमानित लागत: 104.95 लाख रुपए

*सिकरवार मार्केट से पुरानी छावनी चौराहा मार्ग*

लंबाई: 1.30 किमी

अनुमानित लागत: 232.95 लाख रुपए

*रायरू गांव से बॉडन का पुरा होते हुए जोर वाले बाबा गंगापुर वाया प्यारा सिंह का पुरा तक*

लंबाई: 4.00 किमी

अनुमानित लागत: 362.55 लाख रुपए

कुल लंबाई 5.80 किमी और कुल अनुमानित लागत 7.17 करोड़ रुपए है।

*यातायात और जल निकासी में सुधार*

इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों, स्कूल-कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। विशेष रूप से सिकरवार मार्केट से पुरानी छावनी मार्ग पर नाला निर्माण से जल निकासी की समस्या भी दूर होगी।

Next Post

तैरते हुए रंगमंच बैजाताल पर खेली फूलों की होली

Wed Mar 4 , 2026
ग्वालियर। बैजाताल पर स्थित तैरते हुए रंगमंच बैजाताल पर गायक कलाकार मित्र समूह द्वारा फूलों की होली खेली गई। कलाकारों ने होली के गानों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों की उपस्थिति रही। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like