दुमका, 02 अगस्त (वार्ता) झारखंड में दुमका जिले में अवस्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला में शनिवार को एक लाख पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की।
बासुकीनाथ धाम मेला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्रावणी मेला के 23वें दिन संध्या 7बजे तक सामान्य रुट लाइन से 101384,शीघ्र दर्शनम से 4845 एवं जलार्पण काउंटर से 9721 सहित 1,15,950 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और बोल बम के जयघोष के साथ पूजा अर्चना की।
समिति ने बताया कि शनिवार को पहुंचे श्रद्धालुओं से चढ़ावे के रूप में शीघ्र दर्शनम की सुविधा का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं से 14,53,500 ,दान पेटी से 41320 ,गोलक से 60440 रुपये और अन्य स्रोतों से 5257 रूपये नकद राशि प्राप्त हुए।
