भाजपा का असम में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होना तय

गुवाहाटी, 04 मई (वार्ता) असम विधानसभा चुनाव की मतगणना के अब तक प्राप्त रुझानों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्य में तीसरी बार सत्ता पर काबिज रहना तय प्रतीत हो रहा है।

चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 126 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा 79 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस 25 सीटों पर ही बढ़त बनाये हुए है। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट एक सीट जीत चुकी है और नौ सीटों पर आगे चल रही है। असम गण परिषद आठ सीटों पर और आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) और रायजोर उल दो-दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

Next Post

एक्टिवा से शराब सप्लाई करते तस्कर दबोचा, 400 क्वार्टर जब्त

Mon May 4 , 2026
इंदौर: अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए लसूड़िया पुलिस ने एक युवक को पकड़कर बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है. आरोपी दुपहिया वाहन से शराब की खेप ले जा रहा था.पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक एक्टिवा से अवैध शराब लेकर पिंक सिटी रोड […]

You May Like