इंदौर: अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए लसूड़िया पुलिस ने एक युवक को पकड़कर बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है. आरोपी दुपहिया वाहन से शराब की खेप ले जा रहा था.पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक एक्टिवा से अवैध शराब लेकर पिंक सिटी रोड की ओर से निकलेगा. सूचना के आधार पर टीम ने न्यू लोहा मंडी क्षेत्र में घेराबंदी की.
कुछ देर बाद संदिग्ध एक्टिवा सवार दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई. तलाशी में वाहन से 400 क्वार्टर देशी शराब मिली. पुलिस ने मौके से आरोपी चिराग उर्फ चिंटू पिता गोपेंद्र कुमार ठक्कर, निवासी महावीर मार्ग गांधीनगर को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शराब और तस्करी में इस्तेमाल एक्टिवा जब्त कर ली गई. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है
