पेंशन बंद होने से परेशान हो रहे बुजुर्ग

मामला वार्ड 44 की छोटी भमोरी के सेठी नगर का
इंदौर: केंद्र और राज्य शासन की कोई योजना अचानक बंद हो जाए तो आम जनता को जो परेशानियां उठानी पड़ती है. यहां तो वही बता सकता है जो योजना से वंचित हो रहा हो अगर इनमें वृद्ध लोग हो तो उन्हें किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है इसका अनुमान लगाना मुश्किल है.कुछ वर्षों से बंद होने के कगार पर है केंद्र एवं राज्य सरकार की वृद्धा पेंशन योजना. सरकार न तो पूरी तरह से इसे बंद कर रही है न ही उन दंपतियों की बंद हो चुकी पेंशन चालू कर रही है. मामला पूरी तरह अधर में लटका हुआ है. असमंजस के चलते बुजुर्ग कभी बैंक के तो कभी झोन के चक्कर लगा रहे है.

वार्ड क्रमांक 44 में छोटी भमोरी के पास सेठी संबंध नगर बसा हुआ है. यहां क्षेत्र में पूरी तरह से निम्न एवं मज़दूर वर्ग निवास करते है. कई तो ऐसे भी है जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं. सेठी संबंध नगर में मालूम पड़ा कि यहां कई बुजुर्गों की अचानक पेंशन बंद कर दी गई है जिससे इन वृद्धों की परेशानियां बढ़ गई क्योंकि हर महीने पेंशन से मिलने वाले छः सौ रूपए इन वृद्धजनों के लिए लाभ दायक थी. अपनी बंद पेंशन को दोबारा शुरू करने के लिए जगह-जगह चक्कर लगा रहे हैं. आशिक्षित होने से अपने आप को दिशाहीन समझने वाले इन बुजुर्गों को यह नहीं पता है कि पेंशन योजना शासन की ओर से बंद की गई है.
इनका कहना है
इस मंहगाई में कई खर्चे हैं. इस उम्र में किसी से पैसे मांगना अच्छा नहीं लगता था. पेंशन से कई तरह की ज़रूरतें पूरी हो जाती थी लेकिन जबसे पेंशन बंद हुई दिक्कत हो रही है.
– प्रेम बाई
अब तो आंखों से कम दिने लगा है. उम्र के साथ कई तरह की बीमारियां भी होती है. हर महीने पेंशन का इंतज़ार रहता था जिससे दवाईयां आती थी. अब दवाईयों के लिए मुंह ताकना पड़ता है.
– मोहिनी गोलिया
जो मांगा वो पूरे कागज बैंक में जमा कर दिए है. जब भी जाओ तो दिलासा देते है कि पेंशन शुरू हो जाएगी मगर अब तक तो कुछ नहीं हुआ. झोन के चक्कर लगा कर थक गए.
– लालपोर बाई

Next Post

एनएच-719 पर सड़क हादसा: ट्रोला में घुसी बाइक, पति-पत्नी घायल

Sat Mar 1 , 2025
भिंड: एनएच-719 हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ट्रोला में जा घुसी। बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ सफर कर रही मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक सिटी बृजेंद्र सेंगर […]

You May Like