पुष्कर जोग ने यूके में अपनी नई हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) अभिनेता पुष्कर जोग इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू कर दी है।पुष्कर जोग इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में कर रहे हैं। पुष्कर ने इंस्टाग्राम पर सेट से क्लैपबोर्ड की एक झलक शेयर करते हुए इस नए सफर की शुरुआत की अनाउंसमेंट की।उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, “यूनाइटेड किंगडम में सेट अपनी अगली हिंदी हॉरर रोमांटिक ड्रामा फिल्म की घोषणा करते हुए उत्साहित हूं।

इस फिल्म में पुष्कर जोग के साथ अनीसा बट नजर आएंगी। फिल्म को गूजबंप्स एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है, जबकि इसे ब्रिटिश इंडियन फिल्ममेकर तेजा सलादी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी निखिल रानाडे संभाल रहे हैं। भारतीय सिनेमा में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले पुष्कर हमेशा ऐसे किरदार चुनते हैं जो उन्हें रचनात्मक रूप से चुनौती दें, और ‘अंतराल’ भी उसी कड़ी की एक दिलचस्प नई पेशकश है। पुष्कर के इस नए अपडेट पर फैंस और इंडस्ट्री दोनों की तरफ से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। हर कोई इस फ्रेश और दिलचस्प फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। यूके में शूटिंग जारी है, और उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में फिल्म से जुड़ी और भी रोमांचक डिटेल्स सामने आएंगी।

.....

Next Post

अतिथि विद्वानों को बड़ी सौगात की तैयारी! फिक्स सैलरी और नियमितीकरण पर कमेटी बनाएगी सरकार

Fri Jul 10 , 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के अतिथि विद्वानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि अतिथि विद्वानों की फिक्स सैलरी, नियमितीकरण और अन्य लंबित मांगों पर विचार करने के लिए सरकार एक विशेष समिति का गठन करेगी। यह समिति दूसरे राज्यों की […]

You May Like