मेग लानिंग और फीबी लिचफील्ड के अर्धशतक, यूपी वॉरियजे ने बनाये 187/8

नवीं मुम्बई 17 जनवरी (वार्ता) कप्तान मेग लानिंग (70) और फीबी लिचफील्ड (61) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत यूपी वॉरियर्ज महिला टीम ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 10वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज यहां मुंबई इंडियंस महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में किरण नवगिरे (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी फीबी लिचफील्ड ने मेग लानिंग के साथ पारी को संभाला और तेजी के साथ रन भी बटोरे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी हुई। 13वें ओवर में अमनजोत कौर ने फीबी लिचफील्ड को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। फीबी लिचफील्ड ने 37 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 61 रन बनाये।अगले ही ओवर में हेली मैथ्यूज ने मेग लानिंग को अपना शिकार बना लिया। मेग लानिंग ने 45 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के लगाते हुए 70 रनों की पारी खेली।

मुम्बई इंडियंस के गेंदबाजों ने आखिरी दो ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए यूपी वॉरियर्ज को रन बनाने से रोका और विकेट भी झटके। हरलीन देओल ने 16 गेंदों में (25) और क्लोई ट्राइऑन ने 13 गेंदों में 21 रन बनाये। श्वेता सहरावत (शून्य) और सोफी एकल्सटन (एक) रन बनाकर आउट हुयी। पारी की आखिरी गेंद पर एमेलिया केर ने दीप्ति शर्मा (शून्य) को आउटकर 187 रन के स्कोर पर मुम्बई इंडियंस के लिए आठवां विकेट झटका। मुम्बई इंडियंस के लिए एमेलिया केर को तीन विकेट मिले। नेट साइवर ब्रंट को दो विकेट मिले। निकोला कैरी, हेली मैथ्यूज और अमनजोत कौर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

श्रीनिधि डेक्कन ने मरीना अकादमी को 2-1 से हराया

Sat Jan 17 , 2026
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) श्रीनिधि डेक्कन फुटबॉल क्लब ने शनिवार को एआईएफएफ एलीट यूथ लीग 2025-26 में एफसी मरीना अकादमी चेन्नई के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की। आज सुबह खेले गये मुकाबले की शुरुआत में मुहम्मद जहान एम.एम. ने सातवें मिनट में गोलकर श्रीनिधि डेक्कन फुटबॉल क्लब को […]

You May Like