बुजुर्ग को ब्लैकमेल करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

शाजापुर। कोतवाली पुलिस ने एक बुजुर्ग से लाखों रूण् की ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शुजालपुर के भीलखेड़ी रोड पर दबिश के दौरान हुई. मामले को लेकर बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत की थी, क्योंकि आरोपी उससे अब तक 33 लाख वसूल चुके थे और 12 लाख रूपये की और डिमांड कर रहे थे.

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि 70 वर्षीय रमेशचंद्र ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि पार्वती बैरागी, राजेंद्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना बैरागी उन्हें लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहे थे. आरोपी उन्हें वीडियो वायरल करनेए झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे. पीडि़त रमेशचंद्र ने बताया कि आरोपियों ने पहले उनकी बातचीत का एक वीडियो बनाया. इसी वीडियो को आधार बनाकर वे उन्हें डराते और पैसे मांगते रहे. शुरुआत में 5 हजार रुपये लेने के बाद,आरोपियों ने लाखों की मांग शुरू कर दी. धमकियों से डरकर बुजुर्ग ने कई बार नकद राशि दी. आरोप है कि 2023 से 2026 के बीच आरोपियों ने कुल 33 लाख रुपए वसूल लिए. इसके बाद भी आरोपियों ने लगातार और रकम की मांग जारी रखी. वे 12 अप्रैल तक 20 लाख रुपए देने का दबाव बना रहे थे. इससे परेशान होकर पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पार्वती बैरागी, राजेंद्र बैरागी, शरद बैरागी और संजना बैरागी शामिल हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और उन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा. मामले की आगे की जांच जारी है.

Next Post

कैंडल मार्च निकाल कर वन रक्षक को दी श्रद्धांजलि 

Sun Apr 12 , 2026
सीहोर। रेंजर एसोसिएशन एवं वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के आह्वान पर कैंडल मार्च निकालकर मुरैना में रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से कुचले गए वनरक्षक हरकेश गुर्जर को श्रद्धांजलि दी गई. उक्त घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने एवं शहीद वनरक्षक को शहीद का दर्जा दिए […]

You May Like