सीईओ ने प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र

सीहोर। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा पांच दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. समापन अवसर पर सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए. उन्होंने प्रतिभागियों से चर्चा की और सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सभी ट्रेनर्स के लिए आयोजित किये जाए. प्रशिक्षण में जिले के सभी शासकीय आईटीआई के 5 प्राचार्य एवं 15 ट्रेनर्स ने भाग लिया. प्रशिक्षण में डिजिटल रीडीनेस, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, टाइम मैनेजमेंट एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे विभिन्न विषयों के बारे में पोस्टर,जैसी गतिविधियों के माध्यम प्रशिक्षण दिया गया.

Next Post

देशभक्ति के गीतों के बीच लिया स्वच्छता का संकल्प

Sun Jun 14 , 2026
सीहोर। सीवन पुत्र टीम ने सीवन बचाओ अभियान के तहत लोगों से हस्ताक्षर करवाए साथ ही उन्हें सीवन संकल्प दिलवाया गया. सीवन की स्वच्छता कायम करने हेतु लोगों ने नदियों को स्वच्छ रखने हेतु वादा भी किया. इस दौरान सीवन पुत्र अशोक राठौर द्वारा राष्ट्रभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई […]

You May Like