8 दिन से लापता छात्रा घर के पास मिली बेहोश हालत में,पिता बोले गैंगरेप हुआ

रीवा।रीवा जिले में 12 वीं की छात्रा को तीन युवकों ने अगवा कर 8 दिन तक बंधक बनाए रखा. तबीयत बिगडऩे पर घर के पास छोडक़र आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है और जांच जारी है, छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रीवा जिले से एक छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सेमरिया थाना क्षेत्र में कोचिंग पढऩे गई 12वीं क्लास की छात्रा को 30 जुलाई की सुबह तीन युवकों ने अगवा कर लिया. जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के अनुसार, छात्रा रोज की तरह कोचिंग से निकलकर स्कूल जाने वाली थी, तभी आरोपी दीपक द्विवेदी अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और उसका मुंह व गला दबाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया. बेहोशी की हालत में उसे एक कमरे में कैद कर लिया गया, जहां 8 दिन तक दरिंदगी की गई. एएसपी आरती सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में आई है, पीडि़ता का कथन लिया जा रहा है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी. रिपोर्ट आने तक कुछ नही कह सकते.

Next Post

चोरी हुई भैरव बाबा की प्रतिमा मिट्टी में दबी मिली 

Fri Aug 8 , 2025
दमोह. साडिया गांव में गुरुवार रात भैरव बाबा की एक प्राचीन प्रतिमा गायब हो गई.शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों के अलावा हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी पहुंच गए और पुलिस पर प्रतिमा चोरों को तत्काल पकड़ने का दबाव बना दिया, लेकिन कुछ […]

You May Like