चोरी हुई भैरव बाबा की प्रतिमा मिट्टी में दबी मिली 

दमोह. साडिया गांव में गुरुवार रात भैरव बाबा की एक प्राचीन प्रतिमा गायब हो गई.शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया.स्थानीय लोगों के अलावा हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी पहुंच गए और पुलिस पर प्रतिमा चोरों को तत्काल पकड़ने का दबाव बना दिया, लेकिन कुछ देर बाद चबूतरे के पास ही प्रतिमा मिट्टी में दबी मिली, अब समझ लीजिए पूरा घटनाक्रम.स्थानीय सुनील तिवारी ने बताया कि सड़िया गांव में धन खोजने के लालच में कई बार लोग यहां पहुंचते हैं.यहां एक चबूतरे पर कई सालों से भैरव बाबा की प्रतिमा रखी थी, जो सुबह गायब मिली. चबूतरे के पास में ही एक गड्ढा खोदा गया था,वहां पर कुछ पूजन सामग्री भी थी, जेसीबी के पहियों के निशान भी बने हुए थे, लेकिन उस गड्ढे को वापस मिट्टी से ढक दिया गया था.चबूतरे से भैरव बाबा की प्रतिमा गायब होने की खबर सुनकर दर्जन लोग एकत्रित हो गए और फिर पुलिस को खबर की गई. एसडीओपी प्रिया सिंधी, बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा,प्र.आ.भूपेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए.लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर फैसला किया कि जिस जगह खुदाई करके मिट्टी को वापस ढाका गया है उसे भी खोद कर देखा जाए.गांव के ही लोगों ने खुदाई शुरू की, तो करीब 5 फीट की खुदाई के बाद भैरव बाबा की गायब हुई प्रतिमा इस गड्ढे में मिली.इसके बाद प्रतिमा को निकाल कर वापस चबूतरे पर स्थापित कर दिया गया है. प्रतिमा चोरी होने की खबर फैलने के बाद जो तनाव की स्थिति बन रही थी वह सामान्य हो गई है. हालांकि ग्रामीण राजेश दुबे, हिंदू संगठन से जुड़े आशीष गोलू चौबे, शिवभक्त शंकर गौतम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह का यह कहना है की पुलिस इस तरह का कृत्य करने वाले आरोपियों को जल्द पकड़े, वरना विरोध प्रदर्शन होगा. पुलिस ने भरोसा दिलाया है, बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Next Post

सांसद श्रीमती पारधी ने प्रधानमंत्री मोदी को बांधा रक्षासूत्र

Fri Aug 8 , 2025
बालाघाट। बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्‍मीय भेंट कर उन्‍हें रक्षा सूत्र बांधा है। इस अवसर पर उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी से बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं केंद्र और राज्य सरकार […]

You May Like