हैदराबाद, म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज और दुनियाभर में लोकप्रिय हस्ती डॉली पार्टन का मंगलवार को टेनेसी के नैशविले में 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके भतीजे ब्रायन सीवर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर उनके निधन की दुखद जानकारी दी। डॉली पार्टन के जाने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
डॉली पार्टन के निधन पर टेलर स्विफ्ट, माइली साइरस, रीज विदरस्पून, बियॉन्से और एमिनेम समेत कई नामचीन हॉलीवुड हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। टेलर स्विफ्ट ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनकी उदारता और विरासत हमेशा अमर रहेगी, वहीं माइली साइरस और अन्य कलाकारों ने भी उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक श्रद्धांजलि दी।
संगीत जगत में अतुलनीय योगदान
टेनेसी में जन्मीं डॉली पार्टन ने अपने शानदार करियर में ‘आई विल ऑलवेज लव यू’ और ‘जोलीन’ जैसे अनगिनत सदाबहार हिट गाने दिए। उनके 16 करोड़ से अधिक एल्बम बिके और कंट्री म्यूजिक में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें 1999 में कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।

