महल-चेतकपुरी रोड एक बार फिर धंसकी, हादसे का खतरा

ग्वालियर: ग्वालियर में करोड़ों रुपये की लागत से बनी चर्चित महल-चेतकपुरी रोड एक बार फिर धंसने लगी है। हैरानी की बात यह है कि अभी मानसून की बारिश ने पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है और सड़क पर फिर से धंसाव के निशान दिखाई देने लगे हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पिछले वर्ष यही सड़क देशभर की मीडिया में सुर्खियों में रही थी, जब बारिश के दौरान बार-बार सड़क धंसने की घटनाएं सामने आई थीं। सड़क पर गहरे गड्ढे और सुरंग जैसी स्थिति बनने से न केवल यातायात प्रभावित हुआ था, बल्कि ग्वालियर प्रशासन की कार्यशैली भी कठघरे में आ गई थी।चेतकपुरी-अचलेश्वर मार्ग पर स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज और सड़क निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क लगातार धंसती रही।

पिछले वर्ष कई बार सड़क धंसने, वाहन फंसने और जांच बैठने की घटनाएं सामने आई थीं। अब एक बार फिर बरसात शुरू होने से पहले सड़क के धंसने की खबर ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नागरिकों का कहना है कि यदि प्री-मानसून स्थिति में ही सड़क जवाब देने लगे तो तेज बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं।

Next Post

ऑल इंडिया कायस्थ महासभा आज करेगी सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन

Tue Jun 2 , 2026
ग्वालियर: ऑल इंडिया कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आज मंगलवार, 02 जून को धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महासभा द्वारा जनकताल, बहोंड़ापुर स्थित हनुमान मंदिर पर शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है, जिसमें समाज के धर्मप्रेमीजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता […]

You May Like