जबलपुर: स्वच्छ सर्वेक्षण की कसौटी पर खरा उतरने के लिए नगर निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसी कड़ी में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शनिवार को वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट और सीएनडी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली और वहां तक पहुँचने वाले मार्गों सहित सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त पाया।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए निगम पूरी तरह से चाक-चौबंद है। निगमायुक्त के अनुसार प्लांट में निर्मित पेवर ब्लॉक का अधोसंरचना में बेहतर उपयोग हो रहा है और ये आमजन के लिए भी उपलब्ध है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
निरीक्षण के दौरान दो प्रमुख केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया गया वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट कचरे से बिजली बनाने की प्रक्रिया और प्लांट की क्षमता का जायजा लिया गया। वहीं प्लांट तक पहुँचने वाले मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जा चुका है ताकि कचरा परिवहन में कोई बाधा न आए। सीएनडी वेस्ट प्लांट यह प्लांट ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहा है। यहाँ मलबे से पेवर ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ विशेषज्ञों और अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही।।
