जल्द किया जाएगा सदर बाजार के व्यापारियों की समस्या का समाधानः डीएमआरसी

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) दिल्ली मेट्रो ने राजधानी के सदर बाजार के कुतुब रोड तेलीवाड़ा में मेट्रो लाइन के निर्माण कार्य के दौरान कुछ कमजोर और जर्जर इमारतों को सील किए जाने के मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह प्रभावित व्यापारियों के संपर्क में है और उनकी समस्या का जल्द समाधान कर दिया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि दुकानदारों का प्रतिनिधित्व करने वाली नोडल संस्था फेस्टा (फेडरेशन ऑफ सदर बाज़ार ट्रेडर्स एसोसिएशन) के साथ लगातार संपर्क में है।

उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के समय शुरुआत में दस्तावेज़ संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, क्योंकि बाज़ार में नकद लेन-देन के कारण दुकानदार लीज़ रेंट/किराये की रसीदें जैसे दस्तावेज़ साझा करने से हिचकिचा रहे थे। अब मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। फेस्टा के साथ अगले हफ़्ते एक और बैठक होने वाली है। इसके बाद 15 दिनों के भीतर व्यापारियों को मुआवज़ा दिया जा सकता है।

सदर बाजार ट्रेडर्स फेडरेशन के पूर्व चैयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने चेतावनी दी थी कि अगर डीएमआरसी जल्द की व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो व्यापारी दिल्ली मेट्रो के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा था कि डीएमआरसी ने 40-45 दुकानें सील कर दी है, जिसके कारण व्यापारी परेशान हैं।

 

Next Post

पुलिस पंचायत: बहू गालियां देकर करती है अपमानित, पुलिस ने समझाया

Wed Sep 10 , 2025
विदिशा। सीनियर सिटिजन की समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस पंचायत की शुरूआत की गई है जिसमें हर बुधवार को बुजुर्ग अपनी परेशानी लेकर आ रहे हैं जहां पर उनकी परेशानियों का समाधान किया जा रहा है.गंज बासौदा निवासी एक सीनियर सिटिजन ने पंचायत में बताया कि लगभग 7 वर्ष […]

You May Like