सराफा एसोसिएशन पहुंचा विजयवर्गीय के पास

इंदौर: सराफा चौपाटी हटाने को लेकर सराफा व्यापारी आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है. आज सराफा एसोसिएशन के कुछ लोग कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पास चौपाटी से होने वाली समस्या के लिए मिलने पहुंचे थे. सूत्रों के अनुसार विजयवर्गीय ने एसोसिएशन सदस्यों से समन्वय करने का कहा है.

सराफा चाट चौपाटी को हटाने पर सराफा व्यापारी एसोसिएशन अड़ गया है. एसोसिएशन ने 1 सितंबर से चौपाटी नहीं लगने देने की घोषणा कर दी है और साथ ही अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है. सूत्रों ने बताया है कि सराफा व्यापारी एसोसिएशन के कुछ सदस्य आज नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मिलने पितृ पर्वत पर गए थे.

सदस्यों ने महापौर के निर्णय का विरोध और चौपाटी के कारण विभिन्न तरह की घटना घटित होने का अंदेशा जताया है. बताया जा रहा है कि सराफा एसोसिएशन के सदस्यों की बात सुनने के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि चौपाटी भी वर्षों से लग रही है. कोई समस्या है तो आपसी समन्वय स्थापित कर उसका हल करे, चौपाटी हटाना समस्या का हल नहीं है.

Next Post

कान्ह और सरस्वती नदी शुद्धिकरण योजना : 2027 तक पूरा करने की योजना

Sat Aug 30 , 2025
इंदौर:कान्ह और सरस्वती नदी को लेकर महापौर ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में नदियों के 78 पॉइंट्स पर बचे काम को सिंहस्थ के पहले समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए.सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने कान्ह और सरस्वती नदी शुद्धिकरण तथा […]

You May Like