ग्वालियर: जेसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष झुनझुनवाला आज ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए हैं। हेतु के इसी के कार्य को बढ़ाने के लिए आए हैं। उनका चार माह का कार्यकाल शेष रह गया है। जिसमें योग एक्टिविटीज बची हुई है।उन्होंने कहा कि जेसीआई संस्था में युवाओं को अपना जीवन स्तर संवारने का अवसर प्राप्त होता है। 18 से 40 साल की युवाओं को इसमें सदस्यता प्राप्त होती है जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए सामाजिक राजनीतिक व्यवसायिक अन्य क्षेत्रों में करते हैं और समाज को नई दिशा देते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्था एनजीओ है। अभी तक बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप प्रदान करती है जो गरीब तकलीफ में है, शासकीय स्कूलों से जिनके गरीबों की रेखा के नीचे कार्ड होते हैं उनके बच्चे शिक्षा से वंचित न रह जाए इसलिए उन्हें पढ़ने के लिए अनुदान स्कॉलरशिप देती है। प्रतिभा स्कॉलरशिप दी जाती है। जो इंजीनियर डॉक्टर या अन्य क्षेत्रों में पढ़ना चाहते हैं, उन्हें चार वर्ष तक लगातार स्कॉलरशिप दी जाएगी।
