‘इत्ती सी खुशी’ में विराट का किरदार बेहद जटिल : रजत वर्मा

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अभिनेता रजत वर्मा का कहना है कि सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी’ में उनका किरदार विराट बेहद जटिल है। सोनी सब का शो ‘इत्ती सी खुशी’ अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) के मार्मिक सफर को दर्शाता है। अन्विता एक संघर्षशील युवा महिला है, जो हर मुश्किल में अपने पिता सुहास (वरुण बडोला) और भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी रही है। जैसे-जैसे उसकी जिंदगी एक अप्रत्याशित मोड़ लेती है, अन्विता खुद को एक जटिल भावनात्मक त्रिकोण में फंसी हुई पाती है। वह संजय (ऋषि सक्सेना) के साथ अपने रिश्ते और उसके व्यवहार से परेशान है, वहीं दूसरी ओर विराट (रजत वर्मा) – वह व्यक्ति जिसने उसे मंडप में छोड़ दिया था।उसकी जिंदगी में वापस आ गया है। विराट पर्दे के पीछे रहकर उसकी मदद तो कर रहा है, लेकिन साथ ही उसके फैसलों को चुनौती भी दे रहा है।
‘इत्ती सी खुशी’ के आने वाले एपिसोड्स में, विराट और अन्विता के बीच बढ़ता तनाव और गहरा जाएगा। कैफे में उनके बीच होने वाली बहसें अब एक सिलसिला बन गई हैं, जिससे यह साफ होता है कि इस गुस्से और वर्चस्व की लड़ाई के नीचे अन्विता के लिए विराट का प्यार आज भी वैसा ही है।

शो में विराट की भूमिका निभाने वाले रजत वर्मा ने कहा, “इत्ती सी खुशी शो में विराट एक बहुत ही जटिल किरदार है। उपर से वह अहंकारी और नियंत्रण करने वाला लग सकता है, लेकिन दिल से वह एक ऐसा इंसान है जिसने अन्विता को प्यार करना कभी बंद नहीं किया। उसके काम अक्सर अहंकार और अपराधबोध से प्रेरित होते हैं, जो उसके सफर को काफी गहन बना देते हैं। आने वाले एपिसोड्स में, विराट अपनी भावनाओं के सच का सामना करने के लिए मजबूर होगा, भले ही इसे स्वीकार करना उसके लिए आसान नहीं है। प्यार और गर्व के बीच का यही आंतरिक संघर्ष उसे परिभाषित करता है, और मुझे लगता है कि दर्शक इस उलझन और संघर्ष से जुड़ाव महसूस करेंगे।”‘इत्ती सी खुशी’, हर सोमवार से शनिवार रात नौ बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

Next Post

सोनी सब के शो 'हुई गुम यादें' में डॉ. देव का किरदार निभायेंगे इकबाल खान

Mon Jan 12 , 2026
मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अभिनेता इकबाल खान सोनी सब के शो ‘हुई गुम यादें’ में डॉ. देव का किरदार निभाते नजर आयेंगे। सोनी सब,इमोशन से भरपूर मेडिकल ड्रामा, हुई गुम यादें – एक डॉक्टर, दो जिंदगियां पेश करने जा रहा है। यह दुनिया भर में मशहूर इटैलियन मेडिकल ड्रामा डॉक […]

You May Like