पीडब्ल्यूडी के 2 अफसर 2.5 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप, तीसरा भी जांच में

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यपालन यंत्री और एसडीओ को 2.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. मामला ठेकेदार के बिल भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने से जुड़ा है. तीसरे आरोपी उपयंत्री की भूमिका भी जांच में है.

लोकायुक्त पुलिस द्वारा दी गई अधिकृत जानकारी के अनुसार धार निवासी ठेकेदार राजपाल सिंह पंवार ने शिकायत की थी कि उनकी फर्म द्वारा किए गए सड़क निर्माण कार्य के अंतिम बिल भुगतान के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारी 3.50 लाख रुपए रिश्वत मांग रहे हैं. सत्यापन के बाद मंगलवार 21 अप्रैल को ट्रैप दल गठित कर कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम को उनके सरकारी निवास पर 1.50 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा, जबकि एसडीओ टीके जैन को कार्यालय परिसर में 1 लाख रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. उपयंत्री अंशु दुबे ने भी रिश्वत की मांग की थी, लेकिन तय रकम कम होने के कारण वह राशि नहीं ली गई. तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. लोकायुक्त टीम में कार्रवाई के दौरान निरीक्षक आशुतोष मिठास, प्रतिभा तोमर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे.

Next Post

सीहोर नगर पालिका में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित

Tue Apr 21 , 2026
सीहोर। नपा परिषद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाया है. बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि अधिनियम के उद्देश्यों और महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे अवगत हो सकें. […]

You May Like