सीहोर नगर पालिका में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित

सीहोर। नपा परिषद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाया है.

बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि अधिनियम के उद्देश्यों और महत्व को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे अवगत हो सकें. इस मौके पर नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहाकि महिलाओं को सम्मान के साथ अधिकार मिले इसके लिए प्रस्ताव पारित किया गया है.

प्रतिनिधियों ने महिला पार्षदों सहित सभी महिलाओं को बधाई दी. उन्होंने कहा यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति में अधिक अवसर प्रदान करेगा और शासन-प्रशासन में उनकी भागीदारी को मजबूत बनाएगा. इस मौके पर प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया ्र इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को नया आयाम मिलेगा .

Next Post

कलेक्टर की जनसुनवाई में आए 141आवेदन 

Tue Apr 21 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिये। साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों से कुल 141 आवेदन प्राप्त हुये। इनमें दोबारा आये 56 आवेदन भी शामिल थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर […]

You May Like

मनोरंजन