क्राइम ब्रांच ने की दो बड़ी कार्यवाही, 3 शातिर आरोपी और लाखों रुपए मूल्य के मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

इन्दौर। क्राइम ब्रांच इन्दौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दो बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम “ब्राउन शुगर” और 15.59 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपीगण नशा बेचने और करने के आदी हैं और आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

पहली कार्यवाही:

क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा इन्दौर शहर में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के दौरान, जागेश्वर मंदिर के पास पोलोग्राउंड क्षेत्र में एक युवक को देखा जो पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और नाम पूछने पर उसने अपना नाम अजय बासिंदे (उम्र 25 वर्ष) निवासी अमर पैलेस, इन्दौर बताया।

आदतन नशेड़ी अजय ने बताया कि वह स्वयं ड्रग्स का सेवन करता है और इसके लिए पैसे जुटाने के लिए उसने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी शुरू की। उसके पास से 15 ग्राम “ब्राउन शुगर” (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.5 लाख रुपए) बरामद हुआ। अजय के खिलाफ पहले चोरी और लड़ाई-झगड़े जैसे 4 अपराध पंजीबद्ध हैं। उसे NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

दूसरी कार्यवाही:

क्राइम ब्रांच की टीम ने RTO रोड के पास एक संदिग्ध युवक को देखा, जो पुलिस को देख घबराया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और नाम पूछने पर उसने अपना नाम असीम खान (उम्र 32 वर्ष) निवासी मदीना नगर, इन्दौर बताया। उसके कब्जे से 15 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया गया।

असीम से पूछताछ में उसने बताया कि वह ड्रग्स का सेवन करता है और इसे आरोपी अहमद से खरीदता है। पुलिस ने अहमद उर्फ राजा खान (उम्र 26 वर्ष) निवासी जावरा, रतलाम को भी गिरफ्तार किया। अहमद ने कबूल किया कि वह ड्रग्स का सेवन करता था और जल्दी पैसे कमाने की चाह में ड्रग्स बेचने का काम करता था। अहमद पहले भी MD ड्रग्स तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है।

क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है

Next Post

भूमि विक्रय का अनुबंध कर 20 लाख हड़पे 

Sun Feb 2 , 2025
जबलपुर। षडयंत्र रचकर सदर केंन्ट निवासी एक बुजुर्ग से ग्राम बिलखरवा स्थित कृषि भूमि विक्रय का अनुबंध कर 20 लाख हड़प लिए गए। भेड़ाघाट पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमित पटेल,  52 […]

You May Like