गैस एजेंसियों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण,खामियां मिलने पर सुधार की दी हिदायत

पांढुरना। घरेलू गैस वितरण में गड़बड़ी को लेकर लगातार मिल रहीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम एवं खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के गैस वितरण एजेंसी का औचक निरीक्षण करने के दौरान कहीं अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी तो कई जगह मूल स्टॉक बोर्ड ही नहीं मिलने पर अधिकारियों द्वारा नाराजगी व्यक्त कर शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी गई।

पूरी दुनिया सहित देश के अन्य क्षेत्रों की तरह ही पांढुरना जिले में भी इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी के चलते कई घरों में पुराने जमाने की तरह ही इस अत्याधुनिक युग में गृहणियों को मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी जलाकर खाना बनाया पड़ रहा है,वहीं जिले में गैस वितरण में गड़बड़ी की लगातार मिल रहीं शिकायतों पर मंगलवार को एसडीएम अलका एक्का एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र शिल्पी द्वारा संयुक्त रूप से नगर जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र के ग्रामीण गैस वितरण एंजेसी के कार्यालय एवं गोदामों का भी औचक निरीक्षण कर जायजा लिया ।

नगर के दोनों प्रमुख गैस वितरण एजेंसी इंडेन एवं एचपी गैस एजेंसी में तो लगभग सभी व्यवस्था नियमानुसार मिली,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के गैंस एन्जेसी में भारी लापरवाही मिली,विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ग्राम राजना की जायसवाल एच पी गैस में मूल स्टॉक का बोर्ड नहीं पाया गया,वहीं यहां रखा अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट पाया गया,इसी प्रकार ग्राम बड़चिचोली की आस्था एचपी गैस एजेंसी में भी अग्निशमन भी एक्सपायरी मिलने पर भारी नाराजगी व्यक्त कर इसे तुरंत ही बदलने की हिदायत दी गई।

Next Post

राम केवल ज्ञान के प्रतीक नहीं, बल्कि स्वयं ज्ञान के स्वरूप

Tue Apr 7 , 2026
जबलपुर। गौरीघाट स्थित आर्युवेद कॉलेज मैदान में चल रही श्रीराम कथा के तृतीय दिवस भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कथा व्यास पद्म विभूषण, तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य ने अपने भावपूर्ण भजन ‘अस मन होत उठाय लेऊं करवा…’ के माध्यम से रामलला के बाल स्वरूप को सजीव […]

You May Like