प्याज के दामों पर किसानों का फूटा गुस्सा, सांसद का पुतला दहन; समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन

खंडवा। प्याज किसानों को लागत का आधा भी मूल्य न मिलने से आक्रोश बढ़ गया है। सुरगांव जोशी में लगातार दूसरे दिन भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का पुतला दहन किया गया। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी बात गंभीरता से नहीं सुन रही और अब वे सिर्फ आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे। सांसद पाटिल का कहना है कि नाराजगी किसानों की है, पर आंदोलन में बाहरी लोग राजनीतिक रंग दे रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं मिला तो वे मंडियों में फसल ले जाना बंद कर गांवों को लॉकडाउन जैसे हालात में बदल देंगे। उनका कहना है कि यह संघर्ष आजीविका और अस्तित्व की लड़ाई है, जो ठोस निर्णय आने तक जारी रहेगा।

Next Post

आपत्तिजक किताबें बेची, विरोध किया तो बजरंगदल के कार्यकर्ताओं से की मारपीट, तीन घायल

Sun Nov 23 , 2025
जबलपुर। मानस भवन में रविवार को हुए सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनैतिक चेतना सम्मेलन में रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। आरोप-प्रत्यारोप के साथ धक्कामुक्की, मारपीट के साथ जमकर नारेबाजी हुई। एक पक्ष ने जहां संविधान और महापुरूषों से जुड़ी किताबें फाडऩे का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष से पहुंचे बजरंग […]

You May Like