
अटल सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बताई प्राथमिकताएं, दिलाए संकल्प
ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी आज जिस विचारधारा का नेतृत्व करते हुए दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं, उस विचारधारा का जन्म इसी ग्वालियर की सरजमीं पर हुआ था। आप सभी कार्यकर्ता सामान्य कार्यकर्ता नहीं हैं। आप सभी खुद को गौरवांन्वित महसूस करें कि आप अटलजी और राजमाता विजयाराजे सिंघिया की कर्मभूमि के कार्यकर्ता हैं। देश को हजारों साल पहले जैसी बुलंदियों पर ले जाने नरेन्द्र मोदी कार्य कर रहे हैं, इसके लिए सभी कार्यकतार्ओं को भाजपा को और मजबूत करना होगा। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करें और हारे हुए बूथों को जीतकर पार्टी को और बुलंदियों तक पहुंचाने में जुट जाएं। खंडेलवाल ने रात्रि में केंसर पहाड़ी पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक भी ली।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी रोपा। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद इस दौरान मंचासीन रहे। कार्यक्रम को पार्टी के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, प्रदेश शासन के मंत्रीगण नारायण सिंह कुशवाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने भी संबोधित किया।
खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने और उसे आज विराट स्वरूप तक पहुंचाने में ग्वालियर का अतुलनीय योगदान रहा है। ग्वालियर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इसी ग्वालियर के दौलतगंज स्थित एक धर्मशाला से भाजपा की विचारधारा को प्रतिपादित किया। पार्टी संगठन को जब धन की आवश्यकता पड़ी तो राजमाता सिधिया ने अपनी सगाई की अंगूठी तक दे दी थी। हमें ऐसे महान विभूतियों को नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने पार्टी संगठन को यहां तक पहुंचाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। देश और मध्यप्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में ग्वालियर क्षेत्र के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्वर्गीय शीतला सहाय, इंद्रापुरकर, नारायण शेजवलकर से लेकर स्वर्गीय प्रभात झा और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने पार्टी को मध्यप्रदेश और देश में मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यकतार्ओं की मेहनत और परिश्रम से भाजपा संगठन इतना मजबूत बन सका है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की ग्यारहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने और हजारों साल पुराना वैभव दिलाने के लिए नरेन्द्र मोदी और भाजपा को और मजबूत बनाना है। हर कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए खुद को समर्पित कर दे और खुद को किसी नेता से कम न समझे।
*भाजपा कार्यकतार्ओं के डीनएन में ईमान और प्रमाणिकता- पवैया*
महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि जब पं. दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के अध्यक्ष बने तब परंपरा थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कहीं जाते थे तो शोभा यात्रा निकलती थी। तब पं. दीनदयाल ने कहा कि मैं नेता नहीं, प्रचारक हूं। यह सब मेरे लिए करना ठीक नहीं है। हमारे नेतृत्व ने कहा कि यह पं. दीनदयाल का नहीं, जनसंघ की विराट शक्ति का चलता फिरता प्रतीक पं. दीनदयाल उपाध्याय हैं, इसलिए हम जनसंघ के प्रतीक का स्वागत कर रहे हैं। आज हमने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल का जो स्वागत किया है यह भाजपा के पौने 2 करोड़ सदस्यों के मुखिया का स्वागत किया है। *संगठन के लिए पर्दे के पीछे रहकर कार्य किया जा सकता है- नारायण सिंह*
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि संगठन के लिए पर्दे के पीछे रहकर कैसे कार्य किया जा सकता है यह बात खंडेलवाल से सीखी जा सकती है। संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका अहम है।
*कार्यकर्ता की चिंता कैसे की जाती है यह खंडेलवाल में कूट कूट कर भरा है- प्रद्युम्न सिंह*
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि हम ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। तब बेंगलुरु में मेरे साथ खण्डेलवाल पार्टी की तरफ से भूमिका निभा रहे थे। कार्यकर्ता की चिंता कैसे की जाती है यह उनमें कूट कूट कर भरा है।
*नया भारत युवा पीढ़ी का भारत होगा- राजौरिया*
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि हेमन्त खण्डेलवाल के नेतृत्व में बूथ को मजबूत बनाकर भाजपा आने वाले चुनावों में इतिहास रचेगी। नरेन्द्र मोदी जी एवं डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुचांकर उन्हें लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। हमारा नेतृत्व 2047 का भारत कैसा होगा इसको लेकर कार्य कर रहे है और नया भारत युवा पीढ़ी का भारत होगा।
*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के प्रथम ग्वालियर नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। खण्डेलवाल का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कार्यकतार्ओं ने भव्य स्वागत किया। पार्टी कार्यकतार्ओं और आमजन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बस स्टैण्ड तिराहा, डीबी मॉल, एनसीसी गेट, स्टेशन चौराहा, राजा मानसिंह चौराहा, होटल तानसेन, सेंट्रल पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जीआरपी थाने के समीप ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, वार्ड 16 के पार्षद महेन्द्र आर्य ने भव्य स्वागत किया। मानसिंह चौराहे पर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया, राज भौंड, धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनन्दन किया। पार्षद गुड्डू रत्नाकर, निगम उप सभापति गिर्राज कंसाना, वरिष्ठ नेता सत्यम द्विवेदी आदि ने भी विभिन्न स्थानों पर खंडेलवाल का स्वागत किया। तत्पश्चात जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकतार्ओं ने विभिन्न स्थानों पर मंचों के माध्यम से उनका आत्मीय स्वागत किया। सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर लोगों ने पुष्पवर्षा कर व पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। खण्डेलवाल ने सभी कार्यकतार्ओं का आभार व्यक्त किया।
*अटलजी के पैतृक निवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शिंदे की छावनी, कमल सिंह का बाग स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों से मुलाकात की। तत्पश्चात वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया के निवास पर पहुंचकर परिजनों से सौजन्य भेंट की।
