झाड़ियों में मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण

सीधी। जिले के जनपद सिहावल क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ बिठौली पहाड़ के पास एक नवजात शिशु जीवित अवस्था में पाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार वह वहां से निकल रहे थे तभी छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी तो पास में जाकर देखें तो दंग रह गए। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत तेंदुआ के बिठौली कैमूर पहाड़ के नीचे अज्ञात एक नवजात बच्ची मिली है। कपड़े से लिपटा हुआ नवजात शिशु कलयुगी मां की काली करतूत बताई जा रही है, स्थानीय लोगों की मदद से नवजात शिशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिठौली में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। मौके पर पहुंची बसपा नेत्री रानी वर्मा बिठौली सरपंच प्रवेश पटेल, एड. महेंद्र पाण्डेय अस्पताल में पहुंचकर हाल-चाल जाना। उपरोक्त लोगों ने इस घटना पर अमिलिया पुलिस को बारीक से जांच करने तथा इस तरह की अमानवीय घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। फिलहाल अमिलिया पुलिस अज्ञात नवजात शिशु जीवित अवस्था में मिलने की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

झाबुआ में पशुओं में दिख रहा लंपि वायरस का प्रकोप

Fri Nov 7 , 2025
झाबुआ। जिलेभर में एक बार फिर पशुओं में लंपि वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसमें पशुओं के शरीर पर गठान बनने, चकते उभरने के साथ घांव जैसे निशान नजर आ रहे है। लंपि वायरस जानलेवा एवं खतरनाक बिमारी होने के बावजूद ना तो जिला प्रशासन और ना […]

You May Like