झाबुआ में पशुओं में दिख रहा लंपि वायरस का प्रकोप

झाबुआ। जिलेभर में एक बार फिर पशुओं में लंपि वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसमें पशुओं के शरीर पर गठान बनने, चकते उभरने के साथ घांव जैसे निशान नजर आ रहे है। लंपि वायरस जानलेवा एवं खतरनाक बिमारी होने के बावजूद ना तो जिला प्रशासन और ना ही पशु चिकित्सालय इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। प्रशासन एवं पशु चिकित्सालय के ऐसे पशुओं के समुचित उपचार, रोकथाम आदि हेतु प्रयास धरातल स्थल पर नाकाफी ही दिखाई पड़े रहे है।

शहर में विचरण करने वाले पशुओं मंे इन दिनों लंपि वायरस का प्रकोप अधिक दिखाई दे रहे है। पशुआंे में लंपि वायरस का प्रकोप ने पिछले कुछ महीनों पूर्व भी जोर पकड़ा था। यह बिमारी संक्रमित होने से एक पशु से दूसरे पशु में तेजी से फैलती है। साथ ही समय पर ऐसे पशुओं का उपचार नहीं होने पर जानलेवा भी साबित होती है। वहीं दूसरी ओर शहर में विचरण करने वाले पशु कूड़े-कचरे के ढ़ेर में प्लास्टिक पॉलिथीन खाने एवं दूषित भोजन खाने से भी बिमार हो रहे है। लंपि वायरस से रोकथाम एवं ऐसे संक्रमित पशुओं के समुचित उपचार की पशु चिकित्सालय को आवश्यकता है, अन्यथा यह बिमारी संपूर्ण जिले में पशुओं में तेजी से बढ़ने से पशुओं के कमजोर होने के साथ उनकी जान जाने की भी संभावना रहती है।

टीके लगाने के साथ सूचना मिलने पर उपचार किया जा रहा

इस संबंध में पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. रमेश भूरिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पूर्व संपूर्ण शहर में एक सप्ताह तक अभियान चलाकर सभी पशुओं को लंपि वायरस से रोकथाम के टीके लगाए गए है। घायल पशुओं या लंपि वायरस से ग्रसित पशुओं की सूचना मिलने पर संबंधित स्थान पर पहुंचकर उनका उपचार करने के साथ टीके लगाने का कार्य भी प्राथमिकता से हो रहा है। फिर भी यदि कुछ पशु टीकाकरण और उपचार से छूट गए है, तो उन्हें लंपि वायरस से बचाव के टीके लगाए जाएंगे और समुचित उपचार किया जाएगा। डॉ. रमेश भूरिया ने बताया कि लंपि वायरस पशुओं में फैलने वाला एक स्कीन रोग है। जिसमें पशु के शरीर पर गठान बनने, चकते उभरने के साथ पैरों में सूजन, घांव आदि हो जाते है। समय पर समुचित उपचार से ऐसे पशु ठीक हो सकते है।

 

Next Post

नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, 557 शीशी कफ सिरप जप्त

Fri Nov 7 , 2025
रीवा। आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत चोरहटा पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी कार से नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने जा रहा था. जिसे पुलिस ने धरदबोचा. आरोपी के पास से 557 शीशी नशीली कफ सिरप जप्त की गई है. जिसकी […]

You May Like