नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, 557 शीशी कफ सिरप जप्त

रीवा। आपरेशन प्रहार 2.0 के तहत चोरहटा पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी कार से नशीली कफ सिरप की सप्लाई करने जा रहा था. जिसे पुलिस ने धरदबोचा. आरोपी के पास से 557 शीशी नशीली कफ सिरप जप्त की गई है. जिसकी कीमत 1 लाख 12 हजार आकी गई है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.

थाना चोरहटा प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि नशीली कफ सिरप लेकर एक व्यक्ति पहुंचा है. सूचना पर पुलिस द्वारा ग्राम खैरी बस्ती रेल्वे लाइन के पास एक सफेद रंग की मारुती जेन कार के अंदर अवैध रूप से नशीली कफ सिरप लोडकर ग्राहक का इन्तजार करने की जानकारी मिलते ही दबीश दी जाकर आरोपी राजेश कुमार मिश्रा उर्फ मिठ्ठू पिता स्व.सिय़ाशंकर मिश्रा उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम अतरैजी सन्सारपुर थाना कोराव जिला प्रयागराज (उ.प्र.) के कब्जे से कुल 557 नग ऑनरेक्स कफ सिरप जप्त की गई. जिसकी कुल कीमती 1 लाख 12 हज़ार 235 रुपये है जिसको जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है.

 

 

Next Post

एनबीसीसी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, अवडी में रक्षा प्रोजेक्ट मिला

Fri Nov 7 , 2025
नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय के तहत एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को भारी वाहनों के कारखाना (एचवीएफ), अवडी, चेन्नई से 350 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (पीएमसी) कार्य मिला है। यह परियोजना देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। एनबीसीसी, […]

You May Like

मनोरंजन