बिजासन मंदिर और वर्कशॉप की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें

इंदौर: नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने सुबह 6:30 बजे शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने मधु मिलन चौराहा, राजमोहल्ला, बड़ा गणपति, गंगवाल बस स्टैंड, 60 फीट रोड, बिजासन मंदिर और निगम वर्कशॉप का जायजा लिया. गंगवाल बस स्टैंड पर गंदगी मिलने पर पार्किंग संचालक का चालान किया गया.

नवरात्रि को देखते हुए बिजासन मंदिर में विशेष सफाई, डस्टबिन, फेंसिंग और रोड रिपेयर कराने के निर्देश दिए. 60 फीट रोड पर कचरा मिलने पर मालिक पर चालानी कार्रवाई हुई. वर्कशॉप में अटाले और ऑयल वेस्ट का 3आर (रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल) के तहत निपटान करने के निर्देश दिए गए. निरीक्षण में अपर आयुक्त मनोज पाठक, अधीक्षण यंत्री डी.आर. लोधी और निगम अधिकारी मौजूद रहे.

Next Post

महिला आयोग की तत्परता और पुलिस-हॉस्टल स्टाफ की सक्रियता से बच्चियों की सुरक्षा हुई सुनिश्चित

Wed Sep 17 , 2025
महू: इंदौर के कमला नेहरू गर्ल्स हॉस्टल परिसर में कुछ बच्चियों के साथ अज्ञात युवक द्वारा गलत व्यवहार की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार महिला एवं बाल विकास आयोग की प्रदेश सचिव डॉ. कनक पटेरिया को प्राप्त हुई. डॉ. पटेरिया ने तत्परता से मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारियों से […]

You May Like