नवीन मटर मंडी को स्मार्ट व आधुनिक बनाने की मांग

जबलपुर: एशिया की सबसे बड़ी मटर मंडी के रूप में प्रसिद्ध जबलपुर में नई मटर मंडी के निर्माण को लेकर व्यापारियों व किसानों ने चिंता जताई है। उन्होंने कृषि उपज मंडी समिति के सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि जब तक नई मंडी में सभी मूलभूत सुविधाएँ जैसे कवर्ड शेड, नीलामी चबूतरे, जल-नल, शौचालय, बिजली बैकअप, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क व प्रकाश व्यवस्था पूरी नहीं हो जातीं, तब तक मंडी प्रारंभ न की जाए।

व्यापारियों ने कहा कि मंडी शहर से 10 किमी दूर होने से किसानों व बाहरी व्यापारियों को असुविधा होगी। उन्होंने लोडिंग-अनलोडिंग के लिए अलग स्थान, चौड़ी सड़कें, बैंक-एटीएम, डंपिंग एरिया और मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था की भी मांग की। साथ ही गैर-लाइसेंसधारी व्यापारियों पर कार्रवाई और मंडी को स्मार्ट, आधुनिक व जाम-मुक्त बनाने की अपील की है।

Next Post

अधिकारियों को मुख्यालय पर ही निवास करने के निर्देश

Sun Nov 9 , 2025
जबलपुर:कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों को अपने नियत मुख्यालय पर ही निवास करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक में उन्होंने […]

You May Like