बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने मीडिया के सामने आकर अपनी तीसरी शादी की तारीख कंफर्म कर दी है। आपको बता दें कि आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी करेंगे।
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान पिछले काफी दिनों से अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर चर्चा में है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार शादी करने जा रहे है।
अब आमिर खान ने मीडिया के सामने आकर इस बात कि पुष्टि कर दी है कि वे 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे। इस खबर के सामने आते ही आमिर खान के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गुरूवार को आमिर खान के मीडिया के सामने आते ही शादी को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे, जिसके बाद आमिर ने शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी। आमिर खान ने मीडिया को जानकारी दी कि उनकी शादी कैसे होने जा रही है।
मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर ने शादी की बात को लेकर पुष्टि की और कहा कि 5 जुलाई को वे शादी करने जा रहे हैं। हालांकि शादी काफी सादगी से होने जा रही है। उनकी शादी उनके घर पर ही होगी, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार वालों की मौजूदगी होगी।
तीसरी शादी होगी कितनी खास?
मीडिया के सामने आकर आमिर ने जानकारी दी कि शादी एकदम सादगी से होने जा रही है। शादी की रस्मों में केवल दोनों परिवार वालों और कुछ करीबी दोस्तों की ही मौजूदगी होगी। कुछ दिन पहले ही खबर आयी थी कि आमिर खान रजिस्टर्ड मैरिज करने जा रहे हैं। आमिर खान की इस शादी में 100 से ज्यादा मेहमान भी नहीं शामिल होंगे। आमिर खान की इस सादगीभरी शादी में किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को न्यौता नहीं दिया जाने वाला है।
आमिर की तीसरी शादी
बता दें कि आमिर खान ने सबसे पहले रानी दत्ता से साल 1986 में पहली शादी रचाई थी। जिस शादी से उन्हें दो उनके दो बच्चे जुनैद खान और आइरा खान के हैं। इसके बाद में साल 2002 में अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्म डायरेक्ट किरण राव से शादी की थी। अब साल 2026 में वे अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी बार 5 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं।
