इंदौर: मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. दोनों ही मामलो में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.नारकोटिक्स डीएसपी संतोष सिंह हाडा ने बताया कि पहला आरोपी 37 वर्षीय आमिर खान उर्फ टोनू लाला पिता मुन्नाखान, मूल निवासी मुगलपुरा जावरा, जिला रतलाम है.
आरोपी वर्तमान में खजराना थाना क्षेत्र की पाकीजा ग्रीन्स कॉलोनी, इंदौर में रह रहा था. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. वहीं दूसरा आरोपी अल्फाद अहमद उर्फ मम्मू खान, निवासी ओल्ड सेंटर सुकेत, थाना सुकेत, जिला कोटा राजस्थान है. उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़ी कड़ियों की तलाश कर रही है.
