ग्वालियर: शहर के हजीरा क्षेत्र मे देर रात 1 बजे 90 वर्षीय वृद्धा जिंदा जल गई। वृद्धा को सर्दी न लगे इसके लिए स्वजन ने खटिया के नीचे अंगीठी रख दी इससे निकली चिंगारी से रजाई और निवाड ने आग पकड ली। जब घर में धुआं भरा तो अन्य स्वजन दौडकर यहां पहंचे लेकिन तब तक वृद्धा आग की लपटों से घिर चुकी थी।
सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि हजीरा स्थित इंद्रा नगर में रहने वाली 90 वर्षीय मणिबाई पत्नी श्याम सिंह कमरे में सो रही थी।
खाना खाने के बाद उनके कमरे में सर्दी से बचाने के लिए स्वजन ने अंगीठी रख दी। इसमें लकडी और कंडे जल रहे थे। रोज रात में स्वजन अंगीठी रख देते थे। रात करीब 12 बजे अंगीठी से निकली चिंगारी से आग लग गई। वृद्धा जिंदा जल गई। स्वजन की नगर पडी तब पानी डाला लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
