कलेक्टर कार्यालय में अटैच गाड़ियों का लाखो रुपया बकाया

उज्जैन: कलेक्टर कार्यालय से जुड़े दर्जनों सरकारी विभागों में 25 से ज्यादा गाड़ियां ट्रेवल्स संचालकों की अटैच है, नए कलेक्टर के आने पर पता चला कि ईंधन की मात्रा लगातार बढ़ रही है. लाखों रुपया बकाया हो चुका है, ऐसे में अब जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है कि इस तरह तो यात्रा भारी पड़ रही है!सम्राट विक्रमादित्य संकुल भवन से लेकर दूसरे सरकारी विभागों में 25 से अधिक गाड़ियां दौड़ रही है. जिनमें निजी ड्राइवर को रखा गया है, और यह सभी गाड़ियां भी निजी ट्रैवल संचालक द्वारा ही अटैच कराई गई है.
19 हजार 500 सरकारी रेट
सरकारी कार्यालय में जो कार अटैच किए जाने का प्रावधान है उसमें सबसे ज्यादा बोलेरो गाड़ी अटैच की जाती है. अधिकारियों को बोलेरो का ही पॉवर दे रखा है, जिसका रेट 19500 है, मासिक तौर पर यही शुल्क अधिकार तौर पर जारी किया जाता है बावजूद इसके मनमाना दाम वसूला जा रहा है.
40 हजार का थमा रहे बिल
कुछ निजी ट्रैवल संचालकों से लेकर ड्राइवरो सहित पेट्रोल पंप संचालकों की मिली भगत से कलेक्टर कार्यालय पर घपले घोटाले सतत जारी है. नए कलेक्टर के आने के बाद ऐसे जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है, जो निजी ट्रैवल संचालकों और ड्राइवर के साथ मिलकर चूना लगाने में जुटे हैं. बताया जा रहा है कि 19 हजार 500 के बजाय 30-35 और 40 हजार तक के बिल लगाए जा रहे हैं!
इनोवा क्रिस्टा की डिमांड
कलेक्टर कमिश्नर व अन्य आईएएस व कुछ और बड़े अधिकारियों को छोड़ दे तो बाकी अन्य अधिकारियों के लिए बोलेरो या उसके समकक्ष वाहन की ही प्रशासनिक अनुमति गाड़ी अटैच करने के लिए होती है, बावजूद इसके कुछ अधिकारी अपना रसूख़ दिखाने के लिए इनोवा क्रिस्टा से कम की डिमांड नहीं कर रहे हैं.

Next Post

ई चेक गेट: 3 हजार वाहन खनिज का अवैध परिवहन करते कैमरों में कैद

Sat Apr 19 , 2025
भोपाल। साल 2024 में शहर में 4 ई चेक गेट लागए गए थे, जिनकी निगरानी में बीते 7 महीनों में लगभग 3 हजार वाहन खनिज का अवैध परिवहन करते हुए कैमरों में कैद हुए हैं। अभी खनिज विभाग संचालनालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाकर ई-चेक गेट्स का ट्रायल रन […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।