‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर चार फरवरी को होगा रिलीज

मुंबई, 02 फरवरी (वार्ता) ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर चार फरवरी को रिलीज होगा। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा-सा वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के किरदार शशांक और रोशनी नज़र आ रहे हैं। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया है,“क्या आपने यह खबर सुनी?‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर आ रहा है सिर्फ दो दिनों में! इस वैलेंटाइन्स, इश्क़ से इश्क़ हो जाएगा।’दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी, सिर्फ सिनेमाघरों में।”

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत ‘दो दीवाने शहर में’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसके निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा हैं, जो रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की सिनेमाघरों में रिलीज़ 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

Next Post

तिलक वर्मा की वापसी से संजू सैमसन की मुश्किलें बढ़ीं, सूर्या ने दिए बड़े संकेत

Mon Feb 2 , 2026
​मुंबई: भारतीय टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टीम संयोजन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सूर्या के अनुसार, युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की टीम में संभावित वापसी ने मध्यक्रम की प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया है, जिससे खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए प्लेइंग इलेवन […]

You May Like