नपा अध्यक्ष को नोटिस देने वाले गोहद के सीएमओ को हटाया गया

भिंड। नगर पालिका गोहद में अध्यक्ष और सीएमओ के बीच चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने गोहद सीएमओ का प्रभार हटाते हुए भिंड नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा को गोहद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह कार्रवाई उस विवाद के बाद हुई है जिसमें सीएमओ ने अध्यक्ष को उनके घर पर लगे सरकारी एसी को वापस करने के लिए नोटिस थमाया था। प्रभारी सीएमओ महेश जाटव ने गोहद नपा अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर को नोटिस भेजकर उनके घर पर लगे एसी को कार्यालय में जमा कराने के लिए कहा था।

इस पर अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया था कि वे घर से भी कार्यालयीन कार्य करती हैं, इसलिए वहां एसी लगाया गया है। उन्होंने सीएमओ पर भेदभाव करने समेत अन्य गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसी बीच संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा जारी आदेश में प्रशासनिक कार्य सुविधा का हवाला देते हुए कई अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। इस आदेश की सूची में 11वें नंबर पर यशवंत वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद भिंड का नाम है, जिन्हें अब अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ नगर पालिका परिषद गोहद का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई रूप से सौंपा गया है।

Next Post

शिवपुरी में युवक की हत्या, खेत में मिला शव

Tue Jun 2 , 2026
शिवपुरी। जिले के गौचोनी गांव में आज मंगलवार दोपहर एक युवक का शव खेत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही हिम्मतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पवन लोधी पुत्र रामेश्वर लोधी निवासी गौचोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल […]

You May Like