ग्वालियर: आज शुक्रवार की दोपहर केंद्रीय विद्यालय नंबर एक के सामने छुट्टी के दौरान स्कूल के छात्र को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। बच्चा स्कूल बैग सहित सड़क पर घिसट गया। यह देखते ही वाहन चालक अपनी कार लेकर फरार हो गया। बच्चे के हाथ पैर में चोट आई पर कोई बड़ा हादसा होने में कसर नहीं थी।
बच्चे के परिजनों ने प्रशासन से कहा है कि केवी नंबर 1 के बाहर रोडवेज बस स्टैंड से आने वाले वाहन छुट्टी के टाइम काफी मात्रा में निकलते हैं, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं कर रही है। स्कूल प्रशासन को जब यह सूचना दी गई तब स्कूल प्रशासन का कहना था कि स्कूल के सेकंड गेट की तरफ एग्रीकल्चर ने बाउंड्री खड़ी कर दी है, इसलिए बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहन स्कूल कैंपस के अंदर नहीं आ पा रहे हैं, इसकी जानकारी एसडीएम एवं कलेक्टर को दे दी गई है
