सांवेर में अवैध शराब के साथ युवक रंगे हाथ पकड़ा

इंदौर: सांवेर पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में एक युवक को अवैध शराब ले जाते रंगे हाथ पकड़ा और भारी मात्रा में शराब, बाइक व मोबाइल जब्त किया.दिनेश वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि नीलेश जायसवाल ग्राम दाउदखेड़ी हटकेश्वर कालोनी उज्जैन का निवासी, अवैध शराब ले जा रहा है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किया.

जप्त शराब में शामिल हैं, 03 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 27 बल्क लीटर, कीमत करीब 12,000 रुपए, 12 बोतल मेजिंक मूमेंट वोदका, 9 बल्क लीटर, लगभग 11,040 रुपए, 06 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की, 4.5 बल्क लीटर, 8,340 रुपए. 06 बोतल ब्लेंडर रिजर्व व्हिस्की, 4.5 बल्क लीटर, 10,620 रुपए, 06 बोतल ओकेन ग्लो व्हिस्की, 4.5 बल्क लीटर, 9,330 रुपए, 03 बोतल 100 पाईपर व्हिस्की, 2.25 बल्क लीटर, 7,500 रुपए. 06 बोतल लेमन बकार्डी वोदका, 4.5 बल्क लीटर, 9,180 रुपए,06 बोतल ऑल सीजन व्हिस्की, 4.5 बल्क लीटर, 6,240 रुपए, कुल शराब की मात्रा 60.75 बल्क लीटर और मूल्य लगभग 74,250 रुपए आंका गया. आरोपी के पास से एक हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल और वीवो मोबाइल भी जब्त किए गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भीतर के विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला पर चाकू से हमला

Fri Sep 26 , 2025
इंदौर:बाणगंगा क्षेत्र में घरेलू विवाद होने के बाद महिला पर कथित तौर पर चाकू से हमला हुआ; परिजन ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस से शिकायत की गई. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.घटना देर रात की है, बाणगंगा के एक घर में झड़प हुई. शिकायतकर्ता […]

You May Like