महिला सफाई कर्मियो ने भुगतान न किये जाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

दमोह। जिला चिकित्सालय में कार्यरत सफाई कर्मियो को वेतन न मिलने के कारण समस्त महिला सफाई कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए अनुसूचित जाति कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय जाटव के नेतृत्व में कलेक्ट्रर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।महिला सफाई कर्मियो ने कहा कि जिस ऐजेन्सी ने उन्हे जिला चिकित्सालय सफाई करवाने के लिये नियुक्त किया था उसके द्वारा विगत पांच महिने से उन्हें वेतन नहीं दिया गया जब हम सभी ने ऐजेन्सी चला रहे सुरेन्द्र विक्रम सिंह से वेतन मांगा गया तो उसने कई सफाई कर्मियों से अभ्रद व्यवहार करते हुए कहा जिस भी अधिकारी से शिकायत करना हो कर दो उसके पास जब वेतन आयेगा तब वह हिसाब करेगा।महिला सफाई कर्मियो ने जिला कलेक्टर से गुहार लगाई है कि रोजाना कमाने खाने वाले कर्मचारी है उनके साथ अन्याय हो रहा है हमारा वेतन अबिलंव नहीं दिया गया तो समस्त महिला सफाई कर्मी जिला चिकित्सालय के सामने ही आंदोलन को बाध्य होगें।

Next Post

पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 06 थानों के 160 जब्त वाहनों की नीलामी, शासन को ₹22.18 लाख का राजस्व प्राप्त

Fri Jul 31 , 2026
आलीराजपुर । जिला पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत वर्षों से विभिन्न थानों में रखे अपराधों एवं 25 पुलिस एक्ट के तहत जब्त वाहनों का विधिसम्मत निराकरण करते हुए उनकी सार्वजनिक नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस अभियान के तहत जिले के […]

You May Like